• Fri. Feb 13th, 2026

धोखाधड़ी कर लाखों की चांदी हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Mar 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोविंदनगर पुलिस ने धोखाधड़ी कर चांदी की सिल्ली लेकर जाने वाले आरोपी को डीगगेट में टिकट घर के समीप से दोपहर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस टीम ने 39.565 किलोग्राम वजनी सिल्ली व साढ़े तीन लाख रुपये बरामद कर चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक गोविंदनगर कमलेश सिंह ने बताया कि सोमवार को उप निरीक्षक अरुण कुमार त्यागी, अंशुमान बिश्नोई, सूरज तेवतिया, नरेन्द्र तोमर पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर दोपहर करीब 12 बजे टिकट घर के सामने पेड़ के नीचे चबूतरा, डीग गेट के समीप से वांछित चल रहे आरोपी अजय शर्मा उर्फ नेहना, हाल निवासी हैंडपम्प वाली गली सौंख रोड व 29 बी गोविन्दपुर, हाईवे व मूल निवासी गली राजकुमार मंडीरामदास, गोविन्दनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 39 किलो 565 ग्राम वजन की 28 सिल्ली सफेद धातु की और साढ़े तीन लाख रुपये बरामद किये। प्रभारी निरीक्षक गोविंदनगर ने बताया कि इस बारे में 13 मार्च को गोपाल यादव, निवासी सैंटर कॉलोनी, कच्ची सड़क, मसानी, गोविंदनगर ने नामजदों के खिलाफ धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि नामजद उससे 50 किलो 757 ग्राम चांदी (अनुमानित मूल्य करीब 46 लाख 69 हजार 644 रुपये) ले गया था। बाद में उसने चांदी हड़प ली। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.