• Tue. Feb 10th, 2026

मनोहरपुर से चोरी किये सामान समेत आरोपी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Mar 15, 2025
Spread the love
मथुरा। थाना महावन पुलिस ने मंगलवार रात मनोहरपुर गांव स्थित मकान से हजारों के जेवर,नकदी आदि चोरी करने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को निर्माणाधीन बरेली-जयपुर हाइवे के समीप से गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद कर चालान किया। थानाध्यक्ष महावन डेजी पवार ने बताया कि गुरुवार सुबह उप निरीक्षक संदीप कुमार, धर्मेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था और वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर क्षेत्र में निर्माणाधीन बरेली-जयपुर हाइवे के समीप सुबह करीब पौने दस बजे चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान गांव मनोहरपुर स्थित मकान में घुस कर चोरी करने के मामले में प्रकाश में आये आरोपी दीपक निवासी गांव मनोहरपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से मकान से चोरी किये गये सामान में से एक जोडी चांदी की पायल,एक जोड़ी चांदी की तोड़ियां,एक चांदी का सिक्का, एक जोड़ी सोने की कान की झुमकी,एक अंगूठी, 85 सौ रुपये और चाकू बरामद किया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद चालान किया ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.