• Wed. Feb 25th, 2026

छाता में पेट्रोल पंप पर घटतोली का आरोप,

ByVijay Singhal

Feb 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता थाना क्षेत्र के एक गांव में पेट्रोल पंप पर उपभोक्ता के साथ घटतोली कर जबरन पैसे लेने एवं बदसलूकी का मामला सामने आया है। पीड़ित उपभोक्ता सेही निवासी छिद्धि लंकावासी ने इसकी एसडीएम से शिकायत कर पंप संचालक व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार 24 फरवरी दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पर रुका था। आरोप है कि उसकी मोटरसाइकिल की टंकी पहले से आधी भरी होने के बावजूद पंप कर्मचारी ने मशीन चलाकर जबरन 650 रुपये का बिल थमा दिया और टंकी फुल होने का दावा किया। उसके द्वारा दी गई रसीद में समय 11:30 बजे अंकित था, जबकि वास्तविक समय 12 बजे था। विसंगति पर सवाल उठाने पर कर्मचारियों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने प्रशासन से धोखाधड़ी व धमकी के मामले में निष्पक्ष जांच कर संबंधित कर्मचारियों एवं संचालक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.