हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में एसआईआर के मेगा कैंप में ड्यूटी करने आए लेखपाल की बाइक चोरी हो गई। बाइक में लगी डिग्गी में दो गांवो के नक्शे समेत आवश्यक अभिलेख भी रखे हुए थे। ड्यूटी के दौरान लेखपाल दूसरे गांव जाने के लिए आए तो देखा कि बाइक गायब थी। इसे लेकर पीड़ित लेखपाल ने थाना मगोर्रा में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस बाइक व अभिलेखों की तलाश में जुटी हुई है।
थाना मगोर्रा के गांव पाली डूंगरा और लोरिहा पट्टी में तैनात लेखपाल प्रेमपाल औरंगाबाद मथुरा के निवासी हैं। लेखपाल प्रेमपाल की एसआईआर के मेगा कैप के लिए दोनों ही ग्राम पंचायतों में ड्यूटी लगी हुई थी। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे लेखपाल उच्च प्राथमिक विद्यालय लोरिहा पट्टी में लगे मेगा कैंप में पहुंचे और बाइक स्कूल परिसर में ही खड़ी कर दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बाइक में लगी डिग्गी में दोनों गांवो के नक्शे, खसरा, खतौनी सहित अन्य आवश्यक अभिलेख रखे हुए थे। ड्यूटी करने के बाद जब वे पाली डूंगरा में लगे मेगा कैंप में जाने के लिए बाइक की तरफ पहुंचे तो वहां उन्हें अपनी बाइक नहीं मिली। बाइक चोरी के होने के बाद लेखपाल के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित लेखपाल प्रेमपाल ने थाना मगोर्रा में बाइक व सरकारी अभिलेखों के चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि एसआईआर के मेगा कैंप में लेखपाल की ड्यूटी लगी हुई थी। इसी दौरान बाइक व सरकारी अभिलेख चोरी हो गए। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
