हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसांना में विश्व विख्यात लाडली जी मंदिर में आयोजित लड्डू होली के आयोजन में पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। मंदिर की सीढ़ियाें पर लगी रेलिंग भीड़ का दबाव नहीं झेल सकीं। इससे महिला-पुरुष श्रद्धालु नीचे गिरकर दब गए। भीड़ में उनकी चीखें दबकर रह गईं। श्रद्धालुओं को काफी देर बाद घटना स्थल से उठाकर दूसरी जगह पर पहुंचाया गया। दो घंटे तक घायल श्रद्धालु तड़पते रहे, लेकिन उन्हें उपचार नहीं मिल सका। शाम छह बजे सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, तब जाकर उन्हें उपचार मिला। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें से एक को केडी हास्पिटल तथा चार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रेफर श्रद्धालुओं में से अधिकांश के रीढ़, हाथ-पैर की हड्डियों में चोटें आई हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
