• Sun. Feb 15th, 2026

अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, हादसा टला

ByVijay Singhal

Apr 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र के पानीगांव संपर्क मार्ग पर मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार छह लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उनकी जान बच गई है। हाथरस के मुरसान गेट विजयनगर निवासी अजय बघेल अपनी कार से पत्नी लक्ष्मी, पुत्र सौरभ व सचिन, परिवारीजन आरती के साथ वृंदावन से लौट रहे थे। शनिवार दोपहर ढाई बजे पानीगांव संपर्क मार्ग पर सुखदेव ढाबे के सामने बाइक को बचाने में मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार सवारों को बाहर निकाला। जमुना पार थाना प्रभारी अजय किशोर ने बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.