• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा से अयोध्या के लिए एसी बस सेवा शुरू

ByVijay Singhal

Nov 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज में तीर्थ यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए परिवहन निगम ने मथुरा से गोरखपुर और अयोध्या के लिए नई एसी बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस सेवा रोजाना निर्धारित समय पर डिपो से संचालित होगी। नये रूट पर चलने वाली बस आरामदायक सीटों और आधुनिक सुविधाओं से लैस है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि तीर्थस्थलों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही थी, जिसको देखते हुए परिवहन निगम ने इस रूट को प्राथमिकता देते हुए सेवा विस्तार का निर्णय लिया। रोजाना नये बस स्टैंड से रात 9:15 बजे एसी बस अयोध्या के लिए रवाना की जाएगी। सुबह 6 बजे बस अयोध्या पहुंच जाएगी। इसके बाद यही बस सुबह सात बजे मथुरा के लिए प्रस्थान करेगी। शाम चार बजे तक मथुरा पहुंचेगी। इस बस सेवा को आगे विस्तार किया जाएगा। अयोध्या जाने वाली बस गोरखपुर भी जाएगी। फिलहाल अयोध्या के लिए ही सेवा शुरू की गई है। इसका किराना 1250 रुपये तय किया गया है। जिसमें पानी की एक बोतल भी यात्रियों को मिलेगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा मानकों के अनुरूप हैं और यात्रियों के समय व सुविधा को ध्यान में रखकर इनके संचालन का शेड्यूल तय किया गया है। इसके साथ ही हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए मथुरा से पहले से चल रही एसी बस सेवाओं को भी नियमित रूप से जारी रखा गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.