• Thu. Feb 12th, 2026

कोसीकलां में कहीं एबी केबल ब्लास्ट तो कहीं उड़ रहे फेस

ByVijay Singhal

Jul 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। कोसीकलां में ऊर्जा मंत्री के 24 घंटे बिजली के आदेश अधिकारी हवा में उड़ा रहे हैं। नगर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। कहीं नई एबी केबल में ब्लास्ट हो रहा है तो कहीं तार टूट रहे हैं। रविवार की रात में शहर में कई जगह फाल्ट की समस्या आई। सोमवार की रात्रि में करीब 11 बजे शिव विहार कालोनी एवं अग्रसेन नगर में ठेकेदार द्धारा डाली गई नए केबल में आग लग गई। शिव विहार कालोनी में तो 15 घंटे बाद मंगलवार की दोपहर में 3 बजे आपूर्ति सही हो सकी। नंदगांव रोड पर 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमबीए के ट्रांसफार्मर से रात्रि में करीब 11 बजे फेस उड़ने से पूरे नगर में आपूर्ति डेढ़ घंटे बंद रही। उसके बाद गोपाल बाग फीडर में रात्रि में साढ़े 12 बजे ब्रेक डाउन होने से करीब 2 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली गुल रही। सुबह सवा 4 बजे यहां आपूर्ति शुरू हो सकी। सौरभ जैन, दीपक आर्य, कल्पेश जैन आदि का कहना है कि था कि अधिकारी ऊर्जा मंत्री के आदेशों को हवा में उड़ा रहे है। न तो विभाग का व्हाट्सप ग्रुप जवाब दिया जा रहा है और न ही अधिकारी मोबाइल भी नहीं उठा रहे हैं। सर्वज्ञ श्रीवास्तव, एसडीओ ने कहा, बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। गर्मी बढ़ने से थोड़ी दिक्कत आई है। जहां पर गड़बड़ी की सूचना मिल रही है, वहां कर्मियों को लगाकर ठीक कराया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.