• Tue. Feb 17th, 2026

निकाय चुनाव को लेकर ‘आप’ ने की बैठक:मथुरा में जिला अध्यक्ष ने कहा- हाउस टैक्स और वाटर टैक्स करेंगे माफ

ByVijay Singhal

Mar 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। इस बार निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी भी अपने प्रत्याशी उतारेगी। मथुरा में आप नेताओं ने निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के लिए बैठक की। बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर निकाय चुनाव में जनता उनका साथ देती है तो पार्टी जीतने के बाद हाउस टैक्स और वाटर टैक्स माफ कर देगी। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी भगत सिंह ने बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि निकाय चुनाव आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। निकाय चुनाव में आप प्रत्याशी विजयी होता है तो पार्टी हाउस टैक्स और वाटर टैक्स माफ करेगी इसके साथ ही शहर में सफाई की उचित व्यवस्था की जायेगी। बैठक के दौरान आप नेताओं ने बताया कि आम आदमी पार्टी 15 दिन तक सदस्यता अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में 100, नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड में 500 और नगर निगम क्षेत्र के वार्ड में 1000 सदस्य बनाए जायेंगे। इसके बाद निकाय क्षेत्र और वार्ड स्तर पर अध्यक्ष और कमेटी बनाई जाएगी। बैठक के दौरान आप जिलाध्यक्ष चौधरी भगत सिंह ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री के चुनाव में नरेंद्र मोदी को और सीएम के चुनाव में योगी आदित्यनाथ को मौका दिया। लेकिन निकाय चुनाव में मुख्य मुद्दा साफ सफाई का होता है। झाड़ू वाले ही साफ सफाई कर सकते हैं और आप का चुनाव चिन्ह ही झाड़ू है इसलिए पूरा भरोसा है कि इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को मौका देगी। आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आगामी समय में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर आप पूरी तरह तैयार है। इस बार आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के 763 नगर निकायों में से 633 नगर निकायों पर चुनाव लडेगी। इसके लिए पार्टी ने प्रभारी घोषित कर दिए हैं। मथुरा में नगर निगम,नगर पालिका और नगर पंचायत में प्रभारी भी बनाए जा चुके हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.