हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के श्रीदाऊजी महाराज मंदिर में हुरंगा देखने के लिए 15 मार्च को जनसैलाब उमड़ेगा। प्रांगण मंदिर में खेलें बलराम कुमार होली की गूंज से गूंजेगा। हुरंगा देखने के लिए देवता भी तरसते हैं। या होरी कूं देखवे कूं ब्रह्मा-विष्णु भी ललचायें। जब गोप स्वरूपों के कपड़े फाड़ कर गोपिका स्वरूप महिलायें प्रेम से भीगों कर नंगे बदन पर कपड़ों के कोड़े बनाकर बरसाती हैं तो माहौल आनंदित करने वाला होता है। ऐसी होली पूरे ब्रज में देखने को नहीं मिलती है। ऐसौ बिरज आनंद भयौ, जो कहौ न जायै। टेसू के रंगों में मंदिर केसरिया सागर बन जाता है। आकाश में सतरंगी छटा बिखेरते टनों गुलाल व फूलों की वर्षा इन्द्रधनुषी वातावरण बना देती है। रसिया व होली के पदों का उच्च स्वर में गुंजायमान होता है। हुरियारे रोजाना समाज गायन में उच्च स्वर में होली के पदों को गा व नाच कर हुरंगा की तैयारी कर रहे हैं। इसमें सुबह-शाम सैकड़ों सेवायत शामिल हो रहे हैं। हुरियारिनें भी रोजाना सुबह बैंड-बाजे की धुन पर पूर्वाभ्यास कर हुरंगा का ऐलान कर रही हैं। आ जाइयो हुरंगा में, तोय होरी कौ मजा चखाय दूंगी। पूर्वाभ्यास परंपरागत लहंगा फरिया में जारी है।
7455095736

Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes