• Sun. Feb 15th, 2026

बाबू शिवनाथ अग्रवाल कॉलेज में एक युवा संवाद कार्यक्रम किया आयोजित

ByVijay Singhal

Oct 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बाबू शिवनाथ अग्रवाल कॉलेज में एक युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में  कारागार एवं होमगार्ड मंत्री राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार)श्री धर्मवीर प्रजापती जी रहे।
देर शाम आयोजित इस कार्यक्रम  का सुभारम्भ  मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति व प्राचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा जी ने  मां सरस्वती व बाबू शिवनाथ जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। ततपश्चात प्राचार्य जी ने माननीय मंत्री महोदय का शॉल पटुका पहना कर  स्वागत किया व राधा कृष्ण के चित्र और श्रीमद्भगवद गीता भेंट की ।इसी क्रम में डॉ एस के सिंह व डॉ संजय कटारिया ने जिला कारागार अधीक्षक ब्रजेश कुमार व जिला होमगार्ड कमांडेंट श्री शैलेन्द्र जी  व समाज सेवी श्री निखिल भारद्वाज का शॉल और  पटुका पहना कर स्वागत किया व राधाकृष्ण के चित्र व गीता भेंट की। अपने सम्बोधन में माननीय मंत्री जी ने कहा कि  छात्र और युवा अपार शक्ति का भंडार होते है और यदि इस शक्ति श्रोत  को सही दिशा और बेहतर दृष्टिकोण मिल जाये तो देश और प्रदेश का  भविष्य सुनहरा होगा। उन्होंने  छात्रों को समझते हुए कहा कि हमारा भविष्य प्रकृति के संतुलन और संरक्षण पर निर्भर है। हमे प्राकृतिक संसाधनों का अनावश्यक दोहन करने से बचना चाहिए ।  कारागारों में निरुद्ध ज्यादातर कैदियों के युवा होने पर चिंता जाहिर करते हुए उनमे सुधार लाये जाने के लिए  मंत्रालय द्वारा चलाये गए कार्यक्रमो को भी बताया। प्राचार्य डॉ ललित मोहन जी ने अपने सम्बोधन में मथुरा में भूगर्भ जल के अनावश्यक दोहन की तरफ ध्यान आकर्षित किया और बताया कि बी एस ए कॉलेज में  वाटर हार्वेस्टिंग के जरिये भूगर्भ जल स्तर  को बेहतर करने और उसकी गुणवत्ता में सुधार करने में सफलता प्राप्त हुई। कार्यक्रम का संचालन  बी एड विभागाध्यक्ष डॉ बी के गोस्वमी ने किया।
कार्यक्रम में डॉ एस के सिंह ,डॉ संजय कटारिया, डॉ विद्योत्तमा  डॉ मुकेश चन्द्र , डॉ वी पी राय, डॉ रवीश शर्मा ,डॉ यू के त्रिपाठी ,डॉ रेखा राय, डॉ लावण्य कौशिक, पंकज पाठक व डॉ आनन्द त्रिपाठी मौजूद रहे। शिक्षणेतर कर्मचारी श्री जी के यादव, श्री नीरज सिंह, रामकिशन,श्री जितेंद्र यादव, गोविंद,अमित  आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.