• Wed. Feb 25th, 2026

बरसाना में दो दुकानदारों में लाठी-डंडे चलने के साथ फेंके गए कुल्हड़, एक युवती घायल

ByVijay Singhal

Jul 29, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा के बरसाना में दो दुकानदारों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडों से हमला करने के बाद कुल्हड़ फेंकना शुरू कर दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। लड़ाई बरसाना लाडली जी मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर हुई। लड़ने वाले दोनों पक्ष यहां के मुख्य मार्ग पर लस्सी बेचते हैं। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मदन गोपाल शर्मा के इनपुट के मुताबिक, लड़ाई बरसाना लाडली जी मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर हुई। लड़ने वाले दोनों पक्ष यहां के मुख्य मार्ग पर लस्सी बेचते हैं। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. साथ में कुल्हड़ भी। पुलिस का कहना है कि ग्राहकों को लेकर दोनों पक्षों के बीच लड़ाई हुई। लड़ाई के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
‘बैटल ऑफ बरसाना’ का आंखों देखा हाल
एक-दूसरे से गुत्थम गुत्था। लाठियों को भी काम पर लगाया गया। एक्शन रोड पर हो रहा था। दूसरी तरफ, दुकानों के एक कोने में रखे निरीह और निर्जीव कुल्हड़ ग्राहकों की बाट जोह रहे थे। मन ही मन गुन गुना रहे थे, ‘होठों से छू लो तुम…’ पर उन्हें क्या पता था कि आज चुंबन शरीर के भिन्न भिन्न अंगों का मिलेगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.