हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कस्बा मांट मूला में खेत पर चारा लेने गए युवक की बिजली करंट लगने से मौत हो गई,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मांट मूला निवासी संदीप पुत्र गोपाल खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गया था तभी खेत की मेड़ पर लगे हुए कांटों को हटाते समय अचानक से बिजली पोल में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। खेतों में काम रहे किसान संदीप को अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पहुंची मांट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसानों ने बताया की कई दिनों से बिजली के पोल में करंट आ रहा था, जिसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
