• Wed. Feb 5th, 2025

मौसी के घर आये युवक ने यमुना नदी में छलांग लगाकर दी जान

ByVijay Singhal

Jan 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना सदर बाजार के अंतर्गत गांव माधोपुर के समीप से मौसी के घर आये युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। इसके चलते युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसके शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को गांव चेकोरा, रूपवास, भरतपुर निवासी युवक धर्मेन्द्र सिंह उर्फ भोलू (34) गांव माधोपुर, सदर बाजार निवासी अपनी मौसी सूरजदेवी के यहां आया था। रात को खाना खाकर सो गया। सुबह उसकी मौसी दूध लेने चली गयी थी। युवक भोलू उठ कर शौच आदि के लिये चला गया। उसने गांव के पास होकर बह रही यमुना नदी में छलांग लगा दी। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवक के छलांग लगाये जाने की जानकारी होने पर गांव के लोगों को मौके पर जमावड़ा लग गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को निकाला। तब तक उसकी मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के भाई बंटी ने बताया कि उसके भाई धर्मेंद्र ने यह कदम क्यों उठाया। इसकी जानकारी नहीं है। मृतक अपने पीछे तीन बेटे छोड गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.