हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सोंख के मगोर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शादी में शामिल होने के लिए राजस्थान के करौली के गांव सूरौठ निवासी करन सिंह थाना क्षेत्र के एक गांव में आया था। पड़ोस के मकान में 15 वर्षीय किशोरी चारपाई पर सो रही थी। रात करीब ढाई बजे आरोपित युवक चुपके से घर में दाखिल हुआ। उसने किशोरी को अकेला पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने और चीख-पुकार मचाने पर दूसरे कमरे में सो रहे स्वजन जाग गए और मौके की ओर दौड़े। स्वजन के पहुंचने की आहट मिलते ही आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। स्वजन ने महिला हेल्पलाइन पर सूचना दी। पीड़िता के प्रार्थना-पत्र पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। मगोर्रा थाना प्रभारी हरीश चौधरी ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
