• Mon. Feb 16th, 2026

गोवर्धन में विद्युत पोल से कार टकराने सेएक युवक की मौत, दो घायल,

ByVijay Singhal

Jun 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में मुखराई मोड़ पर तड़के यात्रियों की कार विद्युत पोल से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार सवार मध्य प्रदेश के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। राधाकुंड चौकी पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मुखराई चौराहा पर अवैध अतिक्रमण की वजह से हुआ है। इंद्रपाल (27) पुत्र कुलेंद्र सिंह गुर्जर निवासी हरि रामपुरा आरोली थाना गोरमी जिला भिंड मध्यप्रदेश अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर गिरिराज जी के दर्शन के लिए गोवर्धन आया था। शनिवार तड़के वह मध्यप्रदेश के लिए वापस लोट रहे थे कि राधाकुंड छटीकरा बाईपास मार्ग स्थित मुखराई मोड़ पर कार विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में इंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विनय पुत्र रामनिवास सोनी, संजय पुत्र वृंदावन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनाक्रम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। दरअसल राधाकुंड छटीकरा बाईपास मार्ग स्थित मुखराई मोड़ पर अवैध अस्थाई दुकानों के अतिक्रमण से सामने से आता वाहन दिखाई नहीं देता है। इससे वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। इस ओर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। पुलिस की लापरवाही से लोग हादसों का शिकार होकर काल के गाल में समा रहे हैं।घटना के बारे में जानकारी देते हुए गोवर्धन क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा ने बताया कि राधाकुंड छटीकरा बाईपास पर मुखराई मोड़ के समीप एक कार विद्युत पोल से टकरा कर क्षति ग्रस्त हुई है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, दो युवक घायल हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अवैध अतिक्रमण पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.