• Tue. Feb 10th, 2026

बंदरों के हमले में छत से गिरा युवक, मौत

ByVijay Singhal

Nov 14, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के मूला गांव में बंदरों के झुंड ने छत पर गए एक युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान हड़बड़ाहट में युवक छत से नीचे गिर गया। लोग घायल युवक को अस्पताल में ले जा रहे थे, रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
मांट क्षेत्र के मूला गांव निवासी मानवेंद्र (३२) उर्फ मानव अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी बंदर आया और उनकी चप्पल लेकर भागते हुए छत पर पहुंच गया। युवक ने बंदर का पीछा करते हुए छत पर पहुंचा तो वहां पर बंदरों का झुंड बैठा हुआ था। युवक ने उन्हें भगाने का प्रयास किया तो बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। युवक जब तक संभल पाता, वह छत से नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। परिवार के सदस्य व आसपास के लोग उसे अस्पताल ले जाने लगे कि इसी बीच रास्ते में ही मानवेंद्र ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आए दिन बंदर हमला कर रहे हैं और उनके डर के कारण बच्चों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.