हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह और उपनिरीक्षक रोहन कुचालिया पुलिस बल के साथ राधापुरम गणेशरा नाला के पास कच्चे रास्ते पर पहुंचे। वहां उन्होंने एक व्यक्ति को पेड़ से लटका हुआ पाया। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल की घेराबंदी कर फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) को बुलाया, जिसने आवश्यक साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मृतक के पास से एक ई-श्रमिक कार्ड बरामद हुआ। कार्ड पर उसकी पहचान देवकरण पुत्र विजेंद्र सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी अमरपुर कॉलोनी गणेशरा, मथुरा के रूप में हुई। पुलिस ने शिनाख्त के बाद मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया है। थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर गौर करते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
