• Fri. Feb 20th, 2026

राया में कार टच होने पर युवक पर ईंटों, पत्थरों से जानलेवा हमला

ByVijay Singhal

Sep 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिन्स वर्मा
मथुरा। राया में आज दिनांक 18 सितम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे राया कटरा फाटक पर भोलू नामक व्यक्ति की बाइक का हल्का टच एक मुस्लिम व्यक्ति की अर्टिगा कार से हो गया। इस मामूली सी बात पर 40-50 मुस्लिम व्यक्तियों की भीड़ इकट्ठा हो गई । सूत्रों से पता चला कि  भोलू नाम के हिंदू युवक पर ईंटों, पत्थरों और चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। भोलू को बचाने वाले लोगों को भी अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ी। यह अत्यंत चिंताजनक है कि उल्टा पीड़ित भोलू के ऊपर ही मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है, जबकि वह स्वयं इस हमले में बुरी तरह घायल हुआ है। इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई और साम्प्रदायिक हमले के विरोध में क्षत्रिय करणी सेना मथुरा की पूरी टीम अलर्ट मोड पर रहेगी। यदि प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है तो करणी सेना उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.