• Sun. Feb 22nd, 2026

महावन कीपैंठ के फाटक में करंट आने से सब्जी लेने गई महिला की करंट से मौत

ByVijay Singhal

Sep 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब पैंठ में सब्जी लेने आई एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में रोष देखने को मिला। कस्बा चौक बाजार निवासी श्यामवती पत्नी कालीचरण पाठक (उम्र 60 वर्ष) रविवार शाम कस्बा स्थित पैंठ में सब्जी लेने गई थीं। बताया जाता है कि पैंठ में बने लोहे के फाटक को उन्होंने सहारा लिया। तभी अचानक फाटक में करंट दौड़ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना से वहां मौजूद लोग घबरा गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल श्यामवती को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पैंठ के गेट पर लगे फाटक के ऊपर से विद्युत केबल गुजर रही है। केबल से रिसाव होने की वजह से फाटक में करंट आ गया और हादसा हो गया। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से किसी की भी जान जा सकती है। थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों से प्रार्थना पत्र मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना से कस्बे के लोगों में आक्रोश है और उन्होंने विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, स्थानीय लोग फाटक पर विद्युत लाइन को हटवाने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.