हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के चांदपुर कलां गांव की घटना है। गांव में खेत पर लगी ट्यूबवेल से खेतों में पहले पानी लगाने को पुष्पेंद्र पक्ष व अशोक पक्ष में विवाद हो गया। देखते-ही-देखते दोनों पक्षों गाली-गलौज करते हुए हाथापाई पर उतर आये दोनों ओर से लात घूंसे चलने लगे। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता देख पुष्पेंद्र की 45 वर्षीय चाची विजय मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कराने लगीं। बीच-बचाव करते वक्त वह सड़क पर गिर गईं और दम तोड़ दिया।मौत होते ही दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया और सूचना इलाका पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं सीओ गुंजन सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करके जनकारी ली। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में बीच-बचाव करते वक्त महिला की मौत हुई है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। इलाका पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
7455095736
