• Wed. Feb 25th, 2026

अनिरुद्धाचार्य महाराज के खिलाफ चेतावनी सभा शुरू, जुटे धर्माचार्य और साधु-संत; हिंदूवादी नेता बोले- माता-बहनों का अपमान सहन नहीं करेंगे

ByVijay Singhal

Aug 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र और उनके खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर मथुरा के वृंदावन में ब्रज धर्माचार्य परिषद एवं सनातनी हिंदू संगठन द्वारा चेतावनी सभा आयोजित की गई है। इस सभा में ब्रज के प्रमुख साधु संत और धर्माचार्य इकट्ठा हुए हैं। ब्रज धर्माचार्य परिषद और सनातनी हिंदू संगठन के बैनर तले वृंदावन के कैलाश नगर में चेतावनी सभा का आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार दोपहर में होने वाली इस सभा में अनिरुद्धाचार्य महाराज के खिलाफ निर्णय लिया जाएगा। हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा ने बताया कि इस चेतावनी सभा के लिए करीब 300 लोगों को निमंत्रण भेजा है।अनिरुद्धाचार्य महाराज द्वारा व्यास पीठ से प्रवचन के दौरान लड़कियों की शादी की उम्र और उन पर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर महिलाओं और लोगों में नाराजगी है। चेतावनी सभा का आयोजन कर रहे हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा ने बताया कि माता-बहनों का अपमान ब्रज के विद्वान सहन नहीं करेंगे। इससे पहले अनिरुद्धाचार्य महाराज के खिलाफ महिला वकीलों ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर मुकद्दमा दर्ज करने की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.