• Sun. Feb 15th, 2026

व्रन्दावन के चंद्रोदय मंदिर में हुआ अनौखा आयोजन, कान्हा के जन्मोत्सव की खुशी में गायों को लगाया 501 तरह का भोग

ByVijay Singhal

Sep 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में स्थित चंद्रोदय मंदिर में कान्हा के जन्मोत्सव की खुशी में अनौखा आयोजन किया गया। यहां भगवान श्री कृष्ण की अति प्रिय गायों को 501 तरह का भोग लगाया गया। गायों को लगाए गए इस विशेष भोग 4 दिन में तैयार किया गया था। यह आयोजन मंदिर की सुरभि गौशाला में मौजूद 50 से ज्यादा गायों के लिए किया गया। भगवान श्री कृष्ण के पावन जन्म उत्सव के अवसर पर वृंदावन में स्थित चंद्रोदय मंदिर की सुरभि गौशाला में गायों को 501 प्रकार का भोग अर्पित किया गया। इस दौरान आयोजकों ने भगवान राधा कृष्ण और गौ माताओं के चरणों में प्रार्थना की गई कि उत्तर प्रदेश में गौ माता को राज्य माता का दर्जा मिले।गौशाला के प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया कि श्री धाम वृंदावन के हलवाई काली चरन और उनके 10 साथियों ने 4 दिन तक कड़ी मेहनत कर इस भोग को तैयार किया। 4 दिन तक गायों के लिए बनाए गए गए इस भोग में सौ से ज्यादा प्रकार की मिठाईयां,150 से ज्यादा नमकीन आइटम, 56 प्रकार के लड्डू, पेठा, रोटियां,पूड़ी,गुड,सूखे मेवे, फल के अलावा सब्जियां आदि शामिल रहे।इस भोग को स्टेज पर सजाने में 4 घंटे से अधिक समय लगा। गौ माता के लिए भोग लगाने का सिलसिला दोपहर 12 बजे शुरू हुआ जो शाम 4 बजे तक चला। जब भोग को स्टेज पर सजाया गया तो श्रद्धालु भक्तो ने इस भोग के दर्शन कर अपने को धन्य किया। शाम को चंद्रोदय मंदिर के उपाध्यक्ष भरत श्राभा दास की उपस्थित में हरिनाम कीर्तन रस राज और कृष्ण दास ने प्रारंभ किया जिस को सुन श्रद्धालु भक्त नचाने पर मजबूर हो गए। इसके बाद भरत श्राभा दास प्रभु ने गौ पूजन किया और गौ माताओं को भोग अर्पण करने के पहले भगवान राधा कृष्ण को 56 भोग अर्पण किया। इस अवसर पर भरत श्राभा दास प्रभु ने गौ सेवा की महिमा को विस्तार से बताया।इस अवसर पर लखनऊ से आए उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता हरीश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि समिति गौ माता को राज्य माता का दर्जा मिले का जो संकल्प लेकर चल रही वह बहुत ही शुद्ध संकल्प है। जो भगवान राधा कृष्ण की कृपा से जरूर पूरा होगा। इसके बाद स्वामी अनंत वीर्य दास ने सभी श्रद्धालु भक्तो से गौ माताओं को भोग अर्पण कराया। इस धार्मिक आयोजन में वृंदावन चंद्रोदय मंदिर के उपाध्यक्ष भरत दास प्रभु के अलावा स्वामी अनंत वीर्य दास, रस राज कृष्ण दास, ग्रुप संपादक अशोक मिश्रा, पदमश्री प्रसिद्ध नृत्यांगना नलनी कमलनी, विवेक प्रभु, जितेंद्र प्रभु ,दीपक प्रभु, दशरथ,टिंकू, दिगंबर आदि शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.