हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में राया क्षेत्र निवासी किशोरी अपनी सहेली के साथ रंगभरनी एकादशी पर नगर की परिक्रमा लगाने के दौरान केसी घाट से बिछड़ गई और लापता हो गई। पिता ने जब उसके साथ परिक्रमा करने आई सहेली से पूछा तो उसने बताया कि वह अलीगढ़ गोरई निवासी एक युवक के साथ बाइक पर जाते देखा था। इस मामले में किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर देते हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस किशोरी और आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। दरअसल, राया क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि 27 मार्च को बेटी अपनी सहेली के साथ परिक्रमा करने आई थी। उन्होंने रात साढ़े दस बजे परिक्रमा लगाना शुरू किया। केसी घाट के पास वह अपनी सहेली से बिछड़ गई। रातभर उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। सहेली ने किशोरी के पिता ने बताया कि अलीगढ़ के गोरई, साथिनी निवासी एक युवक और उसका साथी बाइक पर उसे ले गए। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी और युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
