हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में बालाजी तीर्थ मंडल के तत्वावधान में दार्शनिक स्थलों के भ्रमण को गए प्रतिनिधिमंडल ने भूटान की राजधानी थिंपू पहुंचकर भूटानी शैली का हिंदू मंदिर एवं सिम्पली भूटान संग्रहालय का अवलोकन किया। नगर से यात्रा पर गए 26 सदस्यीय यात्रियों ने बुद्ध प्वाइंट, स्मारक स्तूप, ताकिन संरक्षित क्षेत्र, थिम्पू किले का भ्रमण किया। दल में सुभाष गोयल, राजेंद्र अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, पुष्पा देवी, चौधरी भगवान सिंह, महेश रूहेला आदि यात्री शामिल हैं। यात्रियों ने बताया कि सिम्पली भूटान संग्रहालय एक निजी संग्रहालय है जो भूटानी परंपराओं की झलक दिखाता है। मीना अग्रवाल, कृष्ण कुमार मुन्ना, भानुप्रताप सिंह, अशोक जैन कामियां, ताराचंद सिंघला, पूर्व चेयरमैन भगवत रूहेला आदि साथ हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
