हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिंस बर्मा
मथुरा। जनपद मथुरा के थाना राया क्षेत्र अंतर्गत मथुरा–बरेली हाईवे पर गाँव भीमा नगला के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 64 वर्षीय बुजुर्ग लालाराम, निवासी दिसवार, की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो चालक ने टक्कर मारने के बाद लालाराम को करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीट दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। बताया गया है कि मृतक लालाराम अपने परिजन के साथ श्रीजी वाटिका, बलदेव रोड राया में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
बाइक चला रहे युवक दुर्गेश ने बताया कि जैसे ही वे हाईवे पर पहुँचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लालाराम सड़क पर गिर पड़े और बोलेरो चालक उन्हें घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो वाहन की तलाश शुरू कर दी है तथा मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस द्वारा सुचारु कराया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
