• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा के गोविंद नगर में गीतकार शैलेन्द्र की स्मृति में एक कार्यक्रम का आयोजन

ByVijay Singhal

Sep 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोविंद नगर में गीतकार शैलेन्द्र की स्मृति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन सांस्कृतिक मंच, भारतीय जन नाट्य संघ और जनवादी लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अलावा कार्यक्रम में आए इपटा के कलाकारों ने शैलेंद्र के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी। मथुरा में पले, पढ़े और बड़े हुए महान गीतकार शैलेंद्र विचारों की खान और संवेदना का सागर थे। उन्हें अपनी ज़मीन और जमीर दोनों से बेइंतहा मोहब्बत थी। जब वह गीत लिखते थे तो दुनिया के परिदृश्य में चल रही घटनाओं के साथ-साथ उनकी महीन संवेदनाओं को भी अपने शब्दों से बुनते थे। उन्होंने फिल्मों में अमर गीत लिखे, जिन्हें आज भी लाखों सुनते हैं और गुनगुनाते हैं। उन गीतों से शेलेंद्र अमर रहेंगे। ये विचार एक स्थानीय होटल में जन सांस्कृतिक मंच, भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) और जनवादी लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में मशहूर गीतकार शैलेंद्र की स्मृति में आयोजित जन्मशती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर डा. अशोक बंसल, गीता शोध संस्थान वृंदावन के कोआर्डिनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार, संगीतज्ञ राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल और आनंद त्रिपाठी ने व्यक्त किए। ये संगीतमय कार्यक्रम मनभावन होटल गोविंद नगर में संपन्न हुआ। मुक्ताकाशीय रंगमंच का नाम हो गीतकार शैलेंद्र के नाम पर माज सेवी औऱ उद्योगपति दीपक गोयल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्ताव पास किया गया कि मुक्ताकाशीय रंगमंच जुवली पार्क का नामकरण गीतकार स्व शैलेंद्र के नाम पर किया जाए। गीतकार शैलेन्द्र का मथुरा से एक अटूट रिश्ता रहा। वह 16 साल मथुरा में रहे। चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने कहा कि शैलेंद्र के नाम पर उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा दिए जाने पुरस्कारों में से एक पुरस्कार उनके नाम से दिया जाए। उन्होंने शैलेंद्र के जीवन के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।इस मौके पर इप्टा के कलाकारों द्वारा शैलेन्द्र के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति ने शाम को बेहद मनोहारी बना दिया। उनकी स्मृति में प्रदर्शनी में अशोक दुबे और आलोक सैनी के बनाए शैलेंद्र के गीतों पर आधारित पोस्टर प्रदर्शित किए गए। शैलेंद्र पर बनी एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद लोगों में जन सांस्कृतिक मंच से डॉ आर के चतुर्वेदी, लेखक संघ के अध्यक्ष टिकेद्र शाद, श्रीमती प्रीति अग्रवाल, इप्टा के अध्यक्ष योगेश शर्मा, पत्रकार विवेक मथुरिया, रवि भारद्वाज, नीतू गोस्वामी, अंजू मिश्रा, साजन चतुर्वेदी, मनोज राठौर, सौरभ इंसान, आकाश शर्मा, कैलाश वर्मा, कुलदीप, रचना आदि थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ विजय शर्मा ने और आभार जन सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.