हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महर्षि गौतम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर महोली रोड से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में नत्थीमल गौतम ऋषि स्वरूप में विराजमान हुए। मुख्य संयोजक नेत्रपाल गौतम, ऋषि गौतम, शरद गौतम ,केके गौतम के साथ पन्नालाल गौतम, पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ,गुड्डू गौतम ने महर्षि गौतम के स्वरूप का पूजन किया गया। अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम व पलवल से युवा कल्याण व खेल मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में रहे। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष गौतम और वृंदावन से महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी गौतम, श्याम सुंदर गौतम, धर्मेंद्र गौतम, दिनेश शर्मा, अखिलेश गौड़ उपस्थित रहे। शोभायात्रा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया, जिसमें मयूर नृत्य व फूलों की होली से कलाकाराें ने समा बांध दिया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केके गौतम ने विप्र भवन निर्माण के लिए 500 वर्ग गज जमीन दान देने की घोषणा की। विनोद गौतम, अनिल गौतम, अशोक गौतम, रिंकू गौतम व ऋषि गौतम ने एक-एक लाख रुपये के चैक समाज को अर्पित किए। अध्यक्षता पन्नालाल गौतम व संचालन अनुपम गौतम ने किया
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
