• Sun. Feb 15th, 2026

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की एक पंचायत मथुरा महानगर के गणेश टीला स्थित कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई

ByVijay Singhal

Feb 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
पंचायत में किसानो की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया आंदोलन की बनाई रणनीति
मथुरा आज दिनांक 8 फरवरी 2024 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की एक पंचायत  मथुरा महानगर के गणेश टीला स्थित  कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। पंचायत में किसानो की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया आंदोलन की रणनीति बनाई गई पंचायत में समाजसेवी करन पाठक ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सदस्यता ग्रहण की।
महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ किसान नेता राजवीर सिंह नेताजी महानगर संयोजक विजय सिंघल नगर प्रभारी फैजान कुरैशी शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी  महानगर महासचिव प्रेम सिंह कर्दम महानगर सचिव शैलेंद्र मिश्रा  शहर महासचिव असलम कुरैशी किसान नेता अशोक रावल ने करन पाठक को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई। सभी नए  सदस्यों का माला पहनकर जोरदार स्वागत किया गया ।
महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने आगरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर के निर्देश जिला अध्यक्ष सोनवीर चौधरी व वरिष्ठ किसान नेता राजवीर सिंह नेता जी  की अनुमति पर करन पाठक को मथुरा महानगर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ किसान नेता राजवीर सिंह नेताजी महानगर संयोजक विजय सिंघल  ने कहा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक किसानों का एकमात्र संगठन है जो गरीब मजदूर किसानों की आवाज को बुलंद करता है। मथुरा महानगर में किसान हित के लिए होगा एक बहुत बड़ा आंदोलन जिसकी तैयारी में कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं मथुरा महानगर में किसी भी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सभी नवनियुक्त पदाधिकारी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र गांवो में जाकर किसानों गरीबों मजदूरों की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण करने का काम करें मथुरा महानगर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है मथुरा महानगर व मथुरा महानगर के अंतर्गत आने वाले सभी गांव में घर-घर जाकर संगठन का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा अधिक से अधिक युवाओं को मथुरा महानगर कमेटी से जोड़ने का काम किया जाएगा मथुरा महानगर के हर गांव में किसान महापंचायत का आयोजन होगा जिसमें भारतीय किसान यूनियन अराजनैैैैतिक की नीतियों से किसानों को अवगत कराया जाएगा।
समाजसेवी करन  ठाकुर के भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक में आने पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक  परिवार हार्दिक स्वागत अभिनंदन करता हैं। पंचायत में शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी युवा शहर अध्यक्ष चिरागुद्दीन कुरैशी तनवीर कुरेशी कैफ कुरैशी आदि मौजूद थे।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.