हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 22 फरवरी 2024 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की एक पंचायत आगरा मंडल अध्यक्ष माननीय श्री राजकुमार तोमर जी आगरा मंडल के वरिष्ठ महासचिव माननीय श्री देवेंद्र कुमार रघुवंशी जी के निर्देश व जिला अध्यक्ष माननीय श्री सोनवीर चौधरी जी की अनुमति पर मथुरा महानगर के धुुुुर्व घाट स्थित कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। पंचायत में मथुरा महानगर में संगठन विस्तार किया गया व समाजसेवी पत्रकार उमाशंकर उर्फ कल्लन पंडित ने अपने एक दर्जन समर्थकों के साथ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सदस्यता ग्रहण की। सभी नवनियुक्त सदस्यों को वरिष्ठ किसान नेता दिनेश आनंद पापे महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ किसान नेता राजवीर सिंह नेताजी कुमेरिया महानगर संयोजक विजय सिंघल महानगर उपाध्यक्ष करन पाठक वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवान दास निषाद ने टोपी पहना कर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से रामदास पंडित भगवान दास अशोक पंडित मनोहर पंडित लकी पंडित हिमांशु पंडित अनिल पंडित लाला पंडित राहुल शर्मा अनुज शर्मा गोपाल शर्मा प्रदीप शर्मा राजू शर्मा सोनू शर्मा गणेश शर्मा कुश पंडित लव पंडित अमर शर्मा ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। सभी नवनियुक्त सदस्यों का महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ किसान नेता दिनेश आनंद पापे महानगर संयोजक विजय सिंघल महानगर उपाध्यक्ष करन पाठक नगर अध्यक्ष वृंदावन भगवान दास निषाद ने माला पहनकर स्वागत किया। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने उमाशंकर उर्फ कल्लन पंडित को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का मथुरा महानगर का महासचिव नियुक्त किया। महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ किसान नेता राजवीर सिंह कुमेरिया महानगर संयोजक विजय सिंघल वरिष्ठ किसान नेता दिनेश आनंद पापेे महानगर उपाध्यक्ष करन पाठक वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवान दास निषाद ने संयुक्त रूप से कहा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की नीतियों से प्रभावित होकर मथुरा महानगर में दर्जनों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की है। सभी नवनियुक्त सदस्यों से मथुरा महानगर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन काफी मजबूत होगा।नव नियुक्त महानगर महासचिव उमाशंकर कल्लन पंडित ने कहा आज मैंने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सदस्यता ग्रहण की है मैं मथुरा महानगर में गरीबों मजदूरों किसानों के हित के लिए काम करूंगा। पंचायत में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी युवा महानगर अध्यक्ष फैजान कुरैशी वृंदावन नगर उपाध्यक्ष विनोद निषाद सूरज निषाद युवा शहर अध्यक्ष चिरागुद्दीन कुरैशी शहर उपाध्यक्ष तनवीर कुरेशी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
