हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के द्वारिकाधीश अपार्टमेंट में एक युवक ने पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। युवक ने एक लड़की से लव मैरिज किया था। लड़की अब अपने घर वालों के यहां चली गई। युवक ने आत्महत्या करने से पहले 4 मिनट 15 सेकंड का एक वीडियो बनाया। जिसमें वह कह रहा है कि अगर लड़की ने हाईकोर्ट में उसके फेवर में बयान नहीं दिया तो उसको जेल जाना पड़ेगा। समझ नहीं आ रहा कि हंसे या रोए गुस्सा भी आ रहा है। वीडियो में वह युवती का फोटो दिखाते हुए कहता है कि कोई भी इससे शादी नहीं करना। इसने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया। घटना शहर कोतवाली इलाके के कृष्णा नगर पुलिस चौकी की है। अलीगढ़ की इगलास तहसील के गौंडा थाना इलाके के रहने वाले खरवेश (24) मथुरा में अपने दोस्त के घर 18 मार्च को आया था। खरवेश का दोस्त किसी काम से बाहर गया था। इसी दौरान खरवेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने खरवेश के मोबाइल में एक वीडियो मिला। वीडियो में वह दुखी नजर आ रहा था और अपनी व्यथा लोगों को बता रहा था। इस वीडियो में खरवेश एक लड़की से प्रेम विवाह किए जाने की भी बात कह रहा है और आत्महत्या उसी की वजह से करने का जिक्र कर रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।खरवेश अपने गांव के दूसरे गांव की युवती से प्रेम करता था। जिसके बाद ने युवती से 23 फरवरी 2023 को पहले गाजियाबाद के मॉडल टाउन इलाके में आर्य समाज मंदिर में और फिर कोर्ट में शादी कर ली। इसके बाद खरवेश और उसकी प्रेमिका साथ रहने लगे। युवती के परिजनों ने अलीगढ़ के कोंडा थाने में 2 मार्च को युवक के खिलाफ गुमराह कर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद युवती के परिजन दोनों की तलाश शुरू की। मथुरा में रहने की सूचना पर परिजनों खरवेश पास पहुंचे। जहां युवती के परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर युवती को अपने साथ लेकर चले गए। मामला कोर्ट में पहुंचते ही मृतक युवक मथुरा में दोस्त के घर आ गया। शहर कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि सूचना मिली थी युवक ने आत्महत्या की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जांच में पता चला है कि मृतक युवक का दोस्त हिमांशु यहां रहता है। वह यहां पढ़ाई के साथ ट्यूशन भी करता है। 18 मार्च को खरवेश शर्मा इसके पास रहने के लिए आया था। वह पढ़ने में होशियार था और अपने दोस्त से यहां पढ़ाई के साथ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने की बात कर रहा था। जिस समय खगेश ने आत्महत्या की, उस समय दोस्त घर पर नहीं था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
