हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के गांव पूठरी में एक मोबाइल एटीएम का गलत स्थान पर प्रयोग होता पाया गया। पुलिस ने एटीएम को जब्त कर संचालक तीन भाईयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस काे आशंका है कि मोबाइल एटीएम का प्रयोग चोरी किए गए डेबिट कार्ड से रुपये निकालने और साइबर क्राइम के लिए किया जाता होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को सूचना मिली की गढ़ी बरबारी चौकी क्षेत्र के गांव पूठरी में एक टाटा ऐस गाड़ी में एटीएम के संचालित हो रहा है। मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव पूठरी में रामनिवास के घर से मोबइल एटीम को संचालित हालत में बरामद कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान संचालक भाग गए। एटीएम हिताची कंपनी का है। जो कि रामनिवास, किशोर एवं रोहताश के नाम से शेरगढ़ स्टैंड के नाम से रजिस्टर्ड है। नियम के अनुसार उसे पंजीकृत स्थान पर ही संचालित किया जा सकता है। लेकिन आरोपी इसे गांव सहित अन्यत्र स्थानों पर संचालित कर फर्जीवाड़ा कर रहे थे। इस मामले में राम निवास, किशोर एवं रोहताश के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर किस किस जगह पर इसे संचालित किया गया और किस किस कार्ड से लेनदेन हुआ है। पुलिस ने बताया जब ई-चालान एप पर जांच की तो गाड़ी के वास्तविक मालिक का नाम पता राजस्थान के दौसा निवासी फतेह सिंह सैनी निकला। ई-चालान एप पर उपलब्ध मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उसने अपना नाम शंभू दयाल सैनी बताया है। गाड़ी फाइनेंस पर फतेह सिंह सैनी को दे दी थी। 2-3 किस्त देने के बाद गाडी का कोई अता पता नही चल सका। पुलिस ने एटीएम कंपनी से जानकारी मांगी है कि मोबाइल एटीएम को किस स्थान के लिए भेजा गया था। अगर एटीएम को शेरगढ़ स्टैंड के लिए भेजा था तो गांव पूठरी में कैसे पहुंच गया। पुलिस का मानना है कि एटीएम कंपनी से जुड़े कर्मचारी भी इसमें शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं एटीएम चालू हालत में था तो फिर उसे तिरपाल से ढ़ककर क्यों रखा गया। एटीएम के समीप से ट्रांजेक्शन की स्लिप भी मिली है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
