• Fri. Feb 13th, 2026

गोवर्धन में ट्रेन के आगे कूदा अधेड़, एक पैर कटा:इलाज के दौरान मौत

ByVijay Singhal

Sep 11, 2023
Spread the love
मथुरा। गोवर्धन में गृह कलेश से तंग आकर एक अधेड़ आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के आगे कूद गया। जिससे जान तो नहीं गई लेकिन एक पैर कटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल अधेड़ को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गृह कलेश से तंग अधेड़ व्यक्ति जय प्रकाश निवासी जुरेरहरा थाना कामा राजस्थान से आत्महत्या करने नीमगांव रलवे स्टेशन गोवर्धन पहुंच गया। यहां अग्रसेन स्कूल के निकट अलवर से आ रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद गया। जिससे ट्रेन की चपेट में आने से एक पैर कट गया। अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सीएचसी गोवर्धन भेजा। जहां वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक, अधेड़ जय प्रकाश गोवर्धन में हलवाई की दुकान पर मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन चला रहा था। बताया जा रहा है कि व्यक्ति जय प्रकाश गृह कलेश से परेशान था। अपमान और प्रताड़ना से तंग आकर रविवार को ट्रेन के आगे कूद कर जान देने का प्रयास किया लेकिन ट्रेन की चपेट में एक पैर कट गया।आनन फानन में स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां देर रात उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं थाना पुलिस गंभीरता से मामले की जांच करने में जुट गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.