हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद मथुरा में ग्राम पंचायत विकास योजना वर्ष 2024-25, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत रेट्रोफिटिंग सर्वे, ग्राम पंचायतों के ओ.डी.एफ. प्लस की स्थिति की समीक्षा किये जाने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी की अध्यक्षता में जनपद मथुरा के समस्त ग्राम पंचायत सचिव/ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) व कन्सलटिंग इंजीनियर की एक बैठक दिनांक 03 मई 2024 को राजीव भवन सभागार में आयोजित की गयी।
बैठक में सभी सचिव को निर्देशित किया गया कि आरआरसी और वर्मी कंपोस्ट का नियमित संचालन, सामुदायिक शौचालय और पंचायत घर पर पंचायत सहायक और केयरटेकर के ड्यूटी समयबद्ध तरीके से हो,औचक निरीक्षण में सामुदायिक शौचालय बंद पाए जाने पर केयरटेकर का अनुबंध निरस्त किया जाएगा।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 100 सेवाएं प्रतिमाह पंचायत सहायक द्वारा दिया जाना अनिवार्य हैं। सीएम डैशबोर्ड में शामिल योजनाएं ,5th ,15वें वित्त की नियमित प्रगति सुनिश्चित करें। रोस्टर के अनुसार ई रिक्शा का संचालन ग्राम पंचायत में हो तथा सफाई कर्मचारी की प्रतिदिन की उपस्थिति सुनिश्चित हो।
बैठक में समीक्षा उपरान्त स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अन्तर्गत निर्मित शौचालयों के रेट्रोफिटिंग सर्वे एवं ग्राम पंचायतों को ओ.डी.एफ. प्लस बनाने, जीपीडीपी़ की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्री श्यामसुन्दर सारस्वत, सहायक विकास अधिकारी (पं.) विकास खण्ड चौमुहां, श्री लतेश शर्मा, सहायक विकास अधिकारी (पं.) विकास खण्ड मथुरा, श्री जे.पी. मीणा सहायक विकास अधिकारी (पं.) विकास खण्ड नन्दगांव, श्री राजबहादुर सहायक विकास अधिकारी (पं.) विकास खण्ड गोवर्धन, श्री सतीश चन्द्र शर्मा, सहायक विकास अधिकारी (पं.) विकास खण्ड छाता को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत विकास योजना 2024-25 को ससमय पूर्ण किये जाने पर श्री रामकुमार शर्मा, सहायक विकास अधिकारी (पं.) विकास खण्ड मांट एवं श्री लतेश कुमार शर्मा, सहायक विकास अधिकारी (पं.) विकास खण्ड मथुरा, ग्राम पंचायत सचिव श्रीमती राधा रस्तोगी, श्री सुरेश चन्द, श्री हरेन्द्र, श्री अनिल, श्री चोखेलाल, कु. पूजा गॉवर, श्री धीरेन्द्र पाल, श्री जितेन्द्र, श्री मनेन्द्र सिंह, कु. विनीता, श्रीमती रूचि सक्सेना, श्रीमती नीरज, श्रीमती सोनिया, श्री विशाल वर्मा, श्रीमती अंशु राठी, श्री गोपाल सिंह, श्री विजय राज, श्री अनुज कुमार, श्री रंजीत, श्री रामवीर, श्री विशन सिंह, श्री दिलीप शर्मा तथा श्री भुवनेश को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
