हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में सड़क चौड़ीकरण के काम में लगे एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर सड़क चौड़ीकरण के काम पर लगा था कि तभी वहां काम पर लगे लोडर की चपेट में वह आ गया। हादसे की जानकारी मिलते ही साथी मजदूर घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। भरतपुर बरेली हाई वे पर राया से मथुरा तक सड़क चौड़ी करण का कार्य चल रहा है। यहां लक्ष्मी नगर चौराहा के समीप लेबर काम कर रही थी। शनिवार की दोपहर को काम के दौरान ब्रजलाल सड़क चौड़ीकरण के काम में लगे एक लोडर की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में बुरी तरह जख्मी हुए ब्रजलाल को लेकर साथ काम कर रहे मजदूर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ब्रजलाल को चैक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां उनका रो रो कर बुरा हाल था। मथुरा राया रोड पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य में बड़ी संख्या में लेबर काम कर रही है। यहां काम कर रही लेबर में भरतपुर का रहने वाला ब्रजलाल भी था। ब्रजलाल पिछले करीब 9 महीने से इस रोड पर काम कर रहा था। जहां वह शनिवार को हादसे का शिकार हो गया। मथुरा राया रोड पर चल रहे 4 लाइन चौड़ीकरण के काम को आर बी कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। इस रोड पर बड़ी संख्या में छोटे बड़े वाहन भी चलते हैं। सड़क निर्माण का कार्य कर रही लेबर यहां बिना किसी सुरक्षा उपकरण को प्रयोग किए काम करती है। कंपनी नियमों को ताक पर रखकर लेबर को न तो हैलमेट उपलब्ध करा रही है न ही सुरक्षा जैकेट। अधिकारियों की मिली भगत से ठेका लेने वाली कंपनियां लेबर की जान की परवाह किए बिना मानकों को भी ताक पर रख देती हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
