• Wed. Feb 18th, 2026

व्रन्दावन भ्रमण को आये राजस्थान के श्रद्धालुओ का दल हुआ फूड पॉइजनिंग का शिकार, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

ByVijay Singhal

May 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ब्रज भ्रमण के लिये आये राजस्थान के श्रद्धालु फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गये। दुषित भोजन करने से 10 लोगों की तबियत बिगड गई जिनको सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजस्थान के सीकर और चूरू से 50 श्रद्धालुओं का दल ब्रज भ्रमण करने के लिये मंगलवार को यहां आया था। बताया जाता है श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन रोड स्थित बिरला मंदिर धर्मशाला में ठहरे थे। रात को किसी ढाबा पर खाना खाया और सुबह बाजार में नाश्ता भी किया।
जिससे 60 वर्षीय बतासी पत्नी संतल 45 वर्षीय ओम कुमार पुत्र समुद्र सिंह, 50 वर्षीय मंजू पत्नी सागरमल, 60 वर्षीय सरला देवी पत्नी बौखल, 37 वर्षीय सरोज राठौर पत्नी गिरिवर सिंह, 75 वर्षीय सुप्रिया पानी जगदीश, 70 वर्षीय सावित्री पत्नी सुजान सिंह, 80 वर्षीय बहनी पत्नी भागचंद, 65 वर्षीय आनंद तोमर पुत्र रवि और 50 वर्षीय गीता तोमर पत्नी आनंद की तबियत बिगड़ गई जिनको सुबह करीब सात बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय (सो शैय्या) में भर्ती कराया गया। करीब चार घंटे के उपचार के बाद राहत मिलने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.