• Sat. Feb 14th, 2026

समूचे नगर में धूमधाम से निकाली गई ठाकुरश्री राधिका बिहारी महाराज की भव्य शोभायात्रा

ByVijay Singhal

Mar 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के छटीकरा रोड स्थित श्रीकपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम में ठाकुर श्रीराधिका बिहारी महाराज का 19वां द्विदिवसीय पाटोत्सव एवं दिव्य होली महोत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ प्रारंभ हो गया है।महोत्सव का शुभारंभ आश्रम की अध्यक्ष महामंडलेश्वर साध्वी राधिका साधिका पुरी (जटा वाली मां) ने ठाकुरजी के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।इसके साथ ही अखंड रामायण पाठ एवं अखंड श्रीहरिनाम संकीर्तन आदि के कार्यक्रम भी प्रारंभ हो गए हैं।
महोत्सव के अंतर्गत ठाकुरश्री राधिका बिहारी महाराज की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के मध्य समूचे नगर में निकाली गई।जिसमें देश विदेश से आए असंख्य भक्तों-श्रृद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए होली के भजनों पर जमकर नृत्य किया।शोभायात्रा का नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर एवं आरती उतार कर स्वागत किया।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानन्द महाराज, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, प्रमुख भाजपा नेता रामदेव सिंह भगौर, प्रमुख समाजसेवी देवी सिंह कुंतल, साध्वी नमिता साधिका, भागवताचार्य आशानन्द शास्त्री, साध्वी पूर्णिमा साधिका, डॉ. राधाकांत शर्मा पप्पू सरदार ,पुरुषोत्तम गौतम, राजू शर्मा, राजकुमार शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.