हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 25 मार्च माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग / प्रभारी मंत्री श्री संदीप सिंह जी ने फीता काटकर त्रिदिवसीय विकास महोत्सव मेले का शुभारंभ किया। माननीय मंत्री जी ने सूचना विभाग की फोटो गैलरी का अवलोकन किया। माननीय मंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का बारी बारी से जायजा लिया तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। केंद्र सरकार के सफल 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, जनपद मथुरा में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति को समर्पित था, जिसका थीम *उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन* रखा गया है। इस गौरवशाली महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रभाव का अनुभव किया। माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग / प्रभारी मंत्री श्री संदीप सिंह जी ने मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया और पुष्प अर्पित किये। दीप प्रज्जवलन के पश्चात कस्तूरबा गांधी बालिका महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना / स्वागत गान किया। इसके पश्चात मंच पर उपस्थित सभी माननीय जनप्रतिनिधियों को पटुका पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। पांचजन्य प्रेक्षागृह में महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन तथा प्रदेश सरकार के 08 वर्ष की उपलब्धियों को लघु फिल्मों के माध्यम से सभी को दिखाया गया। फिल्म देखने के उपरान्त मा० मंत्री जी एवं मंच पर उपस्थित सभी माननीय जनप्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के उत्कर्ष के 08 वर्ष विकास पुस्तिका का विमोचन किया। विमोचन के पश्चात श्रीमती सीमा मोरवाल द्वारा प्रसिद्ध लोकगीतों के माध्यम से सांस्कृतिक समा बांधा गया। कार्यक्रम में जनपद मथुरा के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां दी।माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग / प्रभारी मंत्री श्री संदीप सिंह जी श्रीलंका से आये 40 श्रीलंका सिविल सर्विसेज सेवा के अधिकारियों को मंच पर सम्मानित किया। सभी अधिकारियों को प्रदेश सरकार के 08 वर्ष की उपलब्धियों की पुस्तक तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत जनपद मथुरा की प्रसिद्ध पोशाक भेंट की। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने श्रीलंका के चीफ सेक्रेटरी श्री महेश लसांथा गामाम्पिल सहित अन्य सहयोगियों को प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के दृष्टिगत पांचजन्य प्रेक्षागृह डैम्पियर नगर में आयोजित भव्य मेले का भ्रमण करवाया। सभी में विभिन्न विभागों के स्टालों को देखा, योजनाओं की जानकारी ली तथा उत्साह व उमंग के साथ संपूर्ण परिसर में लगे मेले का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री किशन सिंह, विधायक मांट श्री राजेश चौधरी, विधायक गोवर्धन ठा० मेघश्याम सिंह, विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश, एमएलसी श्री योगेश चौधरी, जिलाध्यक्ष श्री निर्भय पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष श्री हरिशंकर राजू यादव, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, वीसी श्याम बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
