हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के जावरा गांव में मटकी फोड़ने के दौरान हादसा हो गया। भगवान कृष्ण के जन्म की खुशी में मटकी फोड़ लीला का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान मटकी की रस्सी जिस छज्जे से बंधी थी वह छज्जा गिर गया। हादसे में एक बालिका सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव की खुशी में मांट क्षेत्र के जावरा गांव में मटकी फोड़ लीला का आयोजन किया गया। गांव के चौक पर आयोजित मटकी फोड़ने के लिए गांव के युवा उत्साहित थे। देर शाम जब युवा एकत्रित हुए तो शुरू हुआ मटकी फोड़ने का कार्यक्रम। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मौके पर ग्रामीण एकत्रित थे। गाँव जावरा में मटकी फोड़ो कार्यक्रम में मटकी बंधी रस्सी के साथ एक जर्जर छज्जा गिरने से अफरा तफरी मच गयी। घटना में बच्ची समेत दो लोग घायल हो गए। मांट थाना क्षेत्र के गाँव जावरा में जन्माष्टमी के बाद मटकी फोड़ो कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद थे। युवा मटकी को पकड़ने के लिए एक दूसरे के कंधे पर चढ़ कर पहुंच रहे थे। गाँव का ही युवक जीतू जैसे ही मटकी तक पहुंचा और उसने मटकी पकड़ी, निचे लगे युवक एकदम से हट गए। जीतू ने खुद को असुरक्षित देख उस रस्सी को कसकर पकड़ लिया, जिस पर मटकी बंधी थी। जीतू के रस्सी पर लटकने से उस पर वजन बढ़ गया। जिसके कारण रस्सी टूट गई और जिस छज्जे से वह बंधी थी वह गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आठ वर्षीया सोनिया पुत्री भूरा और कुशल प्रताप चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया था और पहली बार में ही हादसा हो गया। छज्जा गिरने से घायल हुई बालिका सोनिया और युवक कुशल को ग्रामीण इलाज के लिए मांट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों के इलाज किया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
