• Sun. Feb 15th, 2026

कोसीकलां में डेबिट कार्ड बदल कर रुपये निकालने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा

ByVijay Singhal

Jan 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में एटीएम मशीन कक्ष में मदद का झांसा देकर डेबिट कार्ड बदल कर खाते से रकम निकाल लेने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से कई बैंकों के पांच डेबिट कार्ड, चाकू बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार राणा ने बताया कि 11 जून 22 को ओमपाल निवासी विशंभरा, शेरगढ़ ने साथी शेर सिंह शर्मा के कहने पर उसके डेबिट कार्ड से ओल्ड जीटी रोड पर एचडीएफसी बैंक के एटीएम मशीन से 25000 रुपये निकालने गया था। जैसे ही ओमपाल ने रुपये निकाले बूथ में दो युवक घुस आए और कार्ड को बदलकर किसी रूपाली मिग्लानी के नाम का कार्ड थमा दिया। उन्होंने उनके खाते से 47000 रुपये निकाल लिए। ओमपाल ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से दो आरोपी चिह्नित कर एक का पहले चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी मोनू को गांव नगरिया के समीप से पकड़ लिया। मोनू निवासी गांव फालैन ने बताया कि वह साथी योगेंद्र के साथ एटीएम बूथ में पिन देखकर डेबिट कार्ड बदल देता था। बाद में रुपये निकाल लेते थे। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी रोहित कुमार, गोपाल बाग चौकी प्रभारी प्रवीन तेवतिया, कांस्टेबल सुमित कुमार, सोहित कुमार शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.