• Tue. Feb 17th, 2026

कोसीकला में चौकी क्षेत्र के अंतर्गत निकासा क्षेत्र के ईदगाह तिराहे के समीप तीन कबाड़ के गोदाम में लगी आग

ByVijay Singhal

Mar 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता तहसील के थाना कोसीकला में चौकी क्षेत्र के अंतर्गत निकासा क्षेत्र के ईदगाह तिराहे के समीप तीन कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि आग ने चंद मिनट में बिकराल रुप ले लिया। आग लगने की सूचना पर कबाड़ कारोबारी एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। पुलिस ने आग के विकराल रुप और बढ़ती आग को गंभीरता से लेते हुए फायर बिग्रेड को सूचना दी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गयी। फायर बिग्रेड की टीम ने घंटों तक स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन भीषण आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया। इसी दौरान थोड़ी ही देर में आग बढ़ती चली गयी। जिसको देखते हुए उत्तर प्रदेश फायर बिग्रेड की टीम ने छाता बेकमेट की फायर टीम को बुला लिया। इस मौके पर दोनों गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार कबाड़ के गोदाम निकासा क्षेत्र के रहने वाले अकबर, मुरारी, और खलील के है। जिसमें अज्ञात लोगों के द्वारा रंजिश में आग लगाई गई है। ईदगाह क्षेत्र में कबाड़ के गोदाम में आग लगने की घटना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गयी। घटना को लेकर मौके पर मौजूद कबाड़ा कारोबारी अकबर ने जानकारी देते हुए बताया कि चन्द मिंटो में आग ने कई लाख रुपए के सामान को जलाकर राख कर दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.