• Wed. Feb 11th, 2026

महावन में यमुना एक्सप्रेस-वे के समीप अचानक चलती ट्रक में लगी आग चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान

ByVijay Singhal

Nov 26, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शाम 3:30 बजे माइल स्टोन 117 के समीप अचानक चलती ट्रक में आग लग गई। चालक-परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर अफरातफरी मची रही। ट्रक चालक अनुराग सिंह चौहान निवासी मैनपुरी पूना से मशीनरी पार्ट्स लेकर हरिद्वार जा रहा था। शुक्रवार को महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 117 के समीप शाम लगभग 3:30 बजे पहुंचा था। इस दौरान चालक अनुराग सिंह को जलने की जानकारी हुई। उसने ट्रक को एक तरफ धीमा कर साइड से देखा तो ट्रक से आग की लपटें निकलती दिखीं, इस पर ट्रक बंद कर दोनों कूद गए। चालक अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस को एवं यमुना एक्सप्रेस-वे के कमचारियों को जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर पर काल की आधा घंटे बाद काल से संपर्क हुआ। एक घंटे बाद यमुना एक्सप्रेस-वे की दमकल गाड़ी पहुंची। सूचना पाकर थाना महावन पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। बताया गया है कि ट्रक में लगी आग को बुझाते समय 2 बार प्रेशर बंद हो गया, पानी खत्म होने पर गाड़ी वापस लौट गयी, लेकिन आग जलती रही। इसके बाद यमुना एक्सप्रेस-वे द्वारा पानी का टैंकर आया जो पेड़ पौधों में पानी लगाता है। इससे आग पर काबू पाया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.