हिदुस्तान 24 टीवी नहीं चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन तहसील की ग्राम पंचायत मडौरा में दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक किसान की झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग से काफी नुकसान बताया जा रहा है। गांव मडौरा निवासी किसान रामवीर सिंह पुत्र औतारी की झोपड़ी में अचानक आग लग गई । इससे खाने का राशन एवं पहनने, ओढ़ने बिछाने के कपड़े रखे हुए थे। रामवीर सिंह ने अपनी एवं अपने स्वजनों की जान किसी तरह बचाई। सामान निकालने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें तेज होने पर कोई सामान नहीं निकल सका। ग्रामीण एकत्रित हो गए तब तक आग भयंकर रूप ले चुकी थी। दमकल विभाग को सूचना दी लेकिन कोई नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने एसडीएम महावन को अवगत कराने के लिए फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। बताया गया है कि किसान की झोपड़ी में रखे कपड़े अनाज आटा व अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गए। इससे काफी नुकसान हो गया। किसान का अब रो-रोकर बुरा हाल है। गांव प्रधान प्रतिनिधि अमर सिंह छौंकर ने बताया कि ग्राम पंचायत मडौरा में कोई लेखपाल नियुक्त नहीं किया है आग की घटना की जानकारी ग्रामीणों ने एसडीएम महावन को देने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं उठा। ग्रामीणों में आक्रोश है कि गांव में घटना घटित हो तो कोई अधिकारी नहीं पहुंच पाता। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से किसान की झोपड़ी में लगी आग का मुआवजा दिलवाने की गुहार लगाई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
