हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र में शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। पार्क में खेल रही पांच साल की बच्ची के साथ नशेड़ी युवक ने छेड़खानी कर दी। बच्ची के रोने की आवाज सुनने के बाद परिजन ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। यह घटना सदर बाजार के दामोदरपुरा क्षेत्र की है। सोमवार शाम पांच बजे बच्ची कॉलोनी के पार्क में खेल रही थी। उसी कॉलोनी के निवासी अशोक कुमार ने बच्ची को पकड़ लिया। आरोप है कि उसी समय अशोक बच्ची के साथ अश्लीलता करने लगा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन घर से निकल आए तो वह भागने की प्रयास करने लगा। हालांकि परिजन व स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि पीड़त परिजन की तहरीर पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में आगे की दिशा तय की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
