• Sun. Feb 8th, 2026

शराब के ठेके पर टूट पड़ी महिलाओं व पुरुषों की भीड़, बुलानी पड़ गई पुलिस

ByVijay Singhal

Feb 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बलदेव क्षेत्र के गांव दघेंटा में कंपोजिट शराब के ठेके को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। देशी शराब, बीयर और अंग्रेजी शराब की बिक्री वाले इस ठेके के गांव की बस्ती के पास होने तथा बालिकाओं व महिलाओं के आने-जाने के दौरान अभद्रता की घटनाओं से नाराज सैकड़ों महिलाओं, युवतियों और पुरुषों ने आपत्ति जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि ठेके के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। आने-जाने वाली छात्राओं, महिलाओं और बच्चियों के साथ अभद्रता व बदतमीजी की घटनाएं हो चुकी हैं। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने ठेका हटवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चियां और पुरुष शामिल रहे।
थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे और ठेके को गांव से दूर स्थानांतरित करने की मांग करते रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक ठेका यहां से नहीं हटेगा, आंदोलन जारी रहेगा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि ठेकेदार के समर्थन में उतरे कुछ लोगों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जाटव समाज के लोगों को गालियां दीं। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब मजदूर और दिहाड़ी मजदूर शराब की लत में बर्बाद हो रहे हैं। घरों से पैसे निकालकर शराब पीने की आदत पड़ गई है, जिससे परिवारों में रोजाना झगड़े और कलह हो रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.