• Fri. Feb 13th, 2026

कोसिकलां में सरपंच के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

ByVijay Singhal

Dec 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में समाजसेवी चौधरी रतीराम सरपंच की पुण्यतिथि पर गांव सांचौली में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इससे पूर्व उनकी प्रतिमा के समक्ष अखंड रामायण का पाठ एवं मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ का आयोजन किया गया। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि सरपंच हत्या, झगड़े के मामले भी पंचायत के माध्यम से निपटा दिया करते थे। उन्होंने गांव में निर्विरोध प्रधान, ब्लॉक प्रमुख का चुनाव करा भाईचारा कायम करने में सहयोग दिया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चौधरी, दिव्यांश चौधरी, नरदेव चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, सुभाष गोयल, डॉ. भरत सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.