• Tue. Feb 10th, 2026

वाट्सएप पर आई कॉल, ‘बेटे’ ने रोते हुए लगाई बचाने की गुहार, कॉलर ने कहा, दुष्कर्म में पकड़ा गया है जल्दी भेजो रुपये

ByVijay Singhal

Apr 25, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। सुरीर में बेटे के दुष्कर्म में पकड़े जाने का डर दिखाकर साइबर ठग ने एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये ठग लिए। साइबर ठगी का यह मामला समीपवर्ती गांव पिथौरा का है। यहां लक्ष्मीनारायण के मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से वाट्सएप काल आई थी। कॉल करने वाले ने अपने को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके बेटे शिवम समेत तीन युवक दुष्कर्म के केस में पकड़े गए हैं। अगर अपने बेटे को जेल जाने से बचाना चाहते हैं तो, वह जो यूपीआई आईडी भेज रहे हैं, उस पर तुरंत 50 हजार रुपये भेज दो। साइबर ठग ने उन्हें धमकी दी, कि वह यह बात किसी को न बताएं, अन्यथा उनके बेटे को जेल भेज दिया जाएगा। यह सुनकर लक्ष्मीनारायण बुरी तरह घबरा गए और घर में रखे 30 हजार रुपये ले जाकर नौहझील में एक जनसेवा केंद्र के माध्यम से बताए यूपीआई आईडी पर भेज दिए। इसके बाद साइबर ठग ने 20 हजार रुपये और भेजने की मांग शुरू कर दी। घर में रुपये न होने पर वह अपने बड़े भाई के पास लेने गए तो बड़े भाई ने कारण पूछा तो उन्होंने मामले की जानकारी दी। बड़े भाई के कहने पर उन्होंने बेटे के नंबर पर फोन पर बात की तो उसके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। तब जाकर पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। पीड़ित ने अपने साथ हुई इस तरह की ठगी की शिकायत थाना पुलिस से की है।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.