• Fri. Mar 13th, 2026

बिजली के खंभे से टकराई बारातियों से भरी बस, मची चीखपुकार

ByVijay Singhal

Mar 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत के अंतर्गत गांव रामताल से नगला कीकी रोड पर अचानक अनियंत्रित होकर बरातियों से भरी बस रोड किनारे खंभे में टकरा गयी। घटना में दो लोग घायल हो गये। गनीमत रही कि बिजली के तार बस पर नहीं गिरे, वरना बस में करंट आ जाता और बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है। बुधवार देर रात बस चालक खूबी नगला, महावन से बारात वापस लेकर गांव बसई खुर्द, सेही, शेरगढ़ लौट रहा था। रात करीब एक बजे नगला रामताल चौराहे से नगला कीकी की ओर जाने वाले मार्ग पर देवी आटस मोड़ के समीप अचानक बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे स्थित 33 हजार केवी की लाइन के डबल पोल से टकरा गई। भिडंत होते ही बस सवार बरातियों में चीखपुकार मच गयी। इस दौरान दो लोग घायल हो गये। आसपास के लोग बचाव कार्य में जुट गए। सेही निवासी सतेन्द्र ठाकुर द्वारा सूचना देने पर इलाका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।थाना प्रभारी निरीक्षक जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी, चौकी प्रभारी दुष्यंत कौशिक ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से हादसे में घायल हुए बच्चू सिंह, बृजेश निवासी बसई खुर्द, शेरगढ़ को बस से निकालकर उपचार को भिजवाया। वहीं हाइड्रा की मदद से बस को हटवाकर कब्जे में किया। लोगों का आरोप था कि बस चालक नशे में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.