हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोतवाली क्षेत्र स्थित गुरु नानक नगर में शनिवार शाम एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना शाम 5 बजे की है। मकान मालिक अमित अग्रवाल परिवार के साथ निचली मंजिल पर थे। दूसरी मंजिल से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने परिवार को सतर्क किया। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम जल्द ही मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। मकान मालिक अमित अग्रवाल ने बताया कि दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। घटना में किसी तरह की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। आग की लपटों और धुएं को देखकर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस और दमकल विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बढ़ती बिजली खपत और लोड के कारण शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने लोगों से बिजली के तार और मीटर की नियमित जांच कराने की अपील की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
