• Tue. Nov 3rd, 2026

मथुरा में मंडी समिति में खोला गया प्रधानमंत्री किसान सम्रद्धि केन्द्र, PM ने किया वर्चुअल शुभारंभ

Byvijay.singhal1233

Oct 18, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। देश के किसानों को समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देश भर में 600 किसान समृद्धि केंद्र खोले गए। सोमवार को प्रधानमंत्री ने इन समृद्धि केंद्र का वर्चुअल लोकार्पण किया। मथुरा में मंडी समिति स्थित इफको बाजार केंद्र में सेंटर खोला गया।
किसानों को एक ही छत के नीचे खाद बीज से लेकर कीटनाशक दवाएं मिल सकें इसके लिए किसान समृद्धि केंद्र खोले गए। किसान समृद्धि केंद्र से उर्वरक,कीटनाशक दवा की खरीदारी कर सकेंगे इस केंद्र के खुलने से किसानों को गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद तो मिलेंगे ही इसके अलावा जगह जगह नहीं भटकना पड़ेगा।
किसानों को एक ही छत के नीचे सभी उत्पाद मिल सकें इसके लिए किसान समृद्धि केंद्र खोले गए। देश भर में 600 स्थान पर किसान समृद्धि केंद्र खोले गए। देश भर के साथ साथ मथुरा में भी किसान समृद्धि केंद्र खोला गया। मंडी समिति में इफको बाजार केंद्र पर खोले गए किसान समृद्धि केंद्र का देश भर के समृद्धि केंद्रों के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान समृद्धि केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन करने के बाद किसानों को संबोधित किया। नई दिल्ली में पीएम ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित किसान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। इस मौके पर किसानों को वर्चुअल संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि किसान समृद्धि केंद्र किसान के लिए सिर्फ उर्वरक खरीद और बिक्री केंद्र नहीं है,ये एक संपूर्ण रूप से किसान के साथ नाता जोड़ने वाला और उसकी हर आवश्यकता में मदद करने वाला केंद्र होगा। मथुरा में केंद्र प्रभारी सतवीर ने बताया कि इस केंद्र पर एक ही छत के नीचे किसानों को सभी उत्पाद उपलब्ध होंगी। किसानों को यहां इफको के सारे उत्पाद मिलेंगे। इसके साथ ही मिट्टी,पानी और बीज की जांच भी करा सकेंगे। जल्द ही यहां खसरा,खतौनी की जांच भी किसान करा सकें इसकी जांच भी की जायेगी। किसान रामवीर ने बताया कि यह अच्छा कदम है इसके जरिए किसान जगह जगह नहीं भटकेंगे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.